युद्ध के माहौल में Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! चुने 7 Multibagger Stocks, मिल सकता है 47% तक तगड़ा रिटर्न, क्या आपके पास हैं ये शेयर?

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने भारत के सात बड़े Multibagger Stock पर ताजा रिपोर्ट जारी की है। इनमें Divis Labs, Uno Minda, Amber Enterprises, IndiGo, Coal India, Bharti Airtel और Sai Life Sciences शामिल हैं। IndiGo में सबसे ज्यादा 47 प्रतिशत रिटर्न की संभावना है। फार्मा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ी हलचल की उम्मीद है। सभी शेयरों में अच्छी वृद्धि की गुंजाइश दिख रही है।

Divis Labs

Jefferies ने Multibagger Stock Divis Labs पर बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹8,100 का टारगेट दिया है। फिलहाल यह शेयर ₹6,071 के आसपास है यानी इसमें करीब 33 प्रतिशत की बढ़त की गुंजाइश है। कंपनी अब बड़े स्तर पर GLP और पेप्टाइड जैसे सेगमेंट में उतर रही है। उम्मीद है कि साल 2032 तक कंपनी का रेवेन्यू करीब 2.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।

Sai Life

Sai Life Sciences पर भी Jefferies का भरोसा मजबूत है। ब्रोकरेज ने इस Multibagger Stock का टारगेट ₹1,180 से बढ़ाकर ₹1,300 कर दिया है। ₹953 के मौजूदा रेट से इसमें 36 प्रतिशत की बढ़त की उम्मीद है। कंपनी का बैलेंस शीट साफ-सुथरा है और बिजनेस मॉडल काफी मजबूत है। Jefferies ने साल 2028 के लिए कंपनी के सेल्स और मुनाफे के अनुमान को भी बढ़ा दिया है।

Read More : ब्रोकरेज इन 5 Multibagger Stock पर हुई सुपर बुलिश, 55% तक अपसाइड की है संभावना, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये स्टॉक्स?

Uno Minda

Jefferies ने Uno Minda पर कवरेज की शुरुआत बाय रेटिंग के साथ की है। ₹1,013 के मौजूदा भाव से इस Multibagger Stock का टारगेट ₹1,350 रखा गया है जो करीब 33 प्रतिशत का मुनाफा दिखा रहा है। यह कंपनी ऑटो पार्ट्स बनाने में माहिर है और इसका 90 प्रतिशत बिजनेस घरेलू बाजार से आता है। Jefferies को उम्मीद है कि अगले कुछ सालों में कंपनी का मुनाफा 25 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ेगा।

Amber Enterprises

Amber Enterprises पर Jefferies ने अपना भरोसा कायम रखा है। ₹6,446 के भाव वाले इस Multibagger Stock के लिए ₹9,120 का लक्ष्य दिया गया है जो 41 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी का संकेत है। आने वाली गर्मियों में AC की बढ़ती डिमांड और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में कंपनी की नई पकड़ इसे मजबूती दे रही है।

Read More : ₹140 से सस्ता Infra Stock बनेगा चर्चा का केंद्र! कंपनी को मिला ₹700 करोड़ का मेगा ऑर्डर, बाजार खुलते ही दिख सकता है बड़ा एक्शन

IndiGo

एविएशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी IndiGo के लिए Jefferies ने ₹6,140 का बड़ा टारगेट दिया है। मौजूदा ₹4,158 के भाव से इसमें लगभग 47 प्रतिशत की बढ़त दिख रही है। हालांकि CEO Pieter Elbers के अचानक इस्तीफे ने सबको चौंकाया है लेकिन कंपनी के को-फाउंडर राहुल भाटिया ने अंतरिम कमान संभाल ली है। Jefferies का मानना है कि IndiGo का इतिहास लीडरशिप बदलाव को संभालने में अच्छा रहा है। भारत में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग से कंपनी को फायदा हो रहा है। Coal India के लिए Jefferies ने टारगेट ₹450 से बढ़ाकर ₹485 कर दिया है। भीषण गर्मी और कम बारिश की वजह से बिजली की डिमांड बढ़ेगी जिससे कोयले की मांग में तेजी आएगी।

Coal India

Coal India के लिए Jefferies ने टारगेट ₹450 से बढ़ाकर ₹485 कर दिया है। ₹467 के भाव के हिसाब से इसमें लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त की उम्मीद है। माना जा रहा है कि भीषण गर्मी और कम बारिश की वजह से बिजली की डिमांड बढ़ेगी जिससे कोयले की मांग में तेजी आएगी। ई-ऑक्शन में मिलने वाली अच्छी कीमतों से कंपनी के मुनाफे में सुधार होने की उम्मीद है। भारत की कोयला डिमांड में कंपनी की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी अभी भी बरकरार है। कुल मिलाकर Jefferies ने फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग, एविएशन और टेलीकॉम सेक्टर की इन कंपनियों में मजबूत ग्रोथ की संभावना देखी है। निवेशकों को इन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए।

Bharti Airtel

Jefferies ने Bharti Airtel पर बाय रेटिंग तो रखी है लेकिन इसका टारगेट ₹2,575 से घटाकर ₹2,250 कर दिया है। ₹1,803 के भाव से अभी भी इसमें 25 प्रतिशत का मुनाफा दिख रहा है। टारगेट घटाने की मुख्य वजह Reliance Jio के IPO में देरी की संभावना और बढ़ती एनर्जी कीमतें हैं। इसके अलावा कंपनी का NBFC सेक्टर में कदम रखना भी एक रिस्क के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि कंपनी की 14 प्रतिशत की ग्रोथ रेट अभी भी इसे निवेश के लिए आकर्षक बनाती है। कुल मिलाकर Jefferies ने इन सातों शेयरों में मजबूत ग्रोथ की संभावना देखी है और निवेशकों को इन पर नजर रखने की सलाह दी है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।

Leave a Comment