EV Stock चढ़ा 15%, कम्पनी को मिला है ₹1,800 करोड़ का ऑर्डर, FII भी है हिस्सेदार

Olectra Greentech Limited के शेयर में बुधवार को 18% से ज्यादा की तेजी आई। EV कंपनी की सहयोगी EV Trans Private Limited को तेलंगाना सरकार से 1,085 इलेक्ट्रिक बसों का 1,800 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। विदेशी निवेशकों यानी FII की भी कंपनी में 6.9% हिस्सेदारी है, जो इसे और भरोसेमंद बनाती है।

Olectra को क्या और कहाँ से मिला ऑर्डर?

Olectra Greentech Ltd की सहयोगी कंपनी EV Trans Private Limited को तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम यानी TGSRTC से 1,085 इलेक्ट्रिक बसें सप्लाई करने, चलाने और उनकी देखभाल करने का ऑर्डर मिला है। इनमें 1,025 साधारण और 60 एयर कंडीशंड बसें शामिल हैं। EV Trans इन बसों को Olectra से खरीदेगी और 20 महीनों में डिलीवरी पूरी होगी। यह पूरा ऑर्डर 1,800 करोड़ रुपये का है, जो कंपनी की ऑर्डर बुक के लिए बड़ी खबर है।

Read More : PSU Stock में लौटी जबरदस्त तेजी, कम्पनी को अफ्रीका से मिला है ₹554 करोड़ का ऑर्डर

EV Stock में इतनी तेजी क्यों आई?

16 मार्च को Olectra का शेयर 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर 867.85 रुपये पर था। लेकिन महज दो दिनों में शेयर 1,073.90 रुपये तक उछल गया और क्लोजिंग 1,058 रुपये पर हुई। यानी सिर्फ दो दिन में शेयर 200 रुपये से ज्यादा बढ़ा। सितंबर 2025 में यह शेयर 1,712 रुपये के 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर था। बड़े ऑर्डर की खबर और EV सेक्टर की तेजी ने मिलकर निवेशकों को आकर्षित किया।

EV कंपनी की कमाई कैसी रही?

दिसंबर तिमाही में Olectra का रेवेन्यू 515 करोड़ से बढ़कर 664 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA यानी परिचालन मुनाफा 79 करोड़ से बढ़कर 93 करोड़ रुपये पहुँचा और मार्जिन 14% रहा। हालाँकि नेट प्रॉफिट 47 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा क्योंकि परिचालन खर्चों में 31% की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद रेवेन्यू और EBITDA में सुधार यह दिखाता है कि कंपनी का कारोबार सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Read More : Penny Stock में आया 20% का उछाल, कम्पनी को PSU से मिला है मार्केट कैप से दुगना कीमत ₹639 करोड़ का ऑर्डर

EV सेक्टर को क्यों मिल रही है इतनी रफ्तार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की माँग और तेज होने की उम्मीद है। इसी माहौल में JBM Auto 20% अपर सर्किट पर, Ather Energy 7% और Ola Electric 6% चढ़े। सरकार की FAME योजना, 5% GST, PLI स्कीम और चार्जिंग स्टेशनों पर सब्सिडी से EV कंपनियों को लगातार फायदा मिल रहा है। FII की Olectra में 6.9% हिस्सेदारी यह बताती है कि विदेशी निवेशक भी इस कंपनी पर भरोसा करते हैं।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।

Leave a Comment