SBI Bank Share Price Target 2026–2030

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को लेकर इन दिनों एक बड़ी खबर सुर्खियों में है। 19 मार्च 2026 को दिनांकित एक आदेश के तहत इनकम टैक्स विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 143(3), 144C(3) और 144B के अंतर्गत असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए SBI पर ₹63,37 करोड़ (ब्याज सहित) की टैक्स डिमांड ठोकी है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामले पहले के वित्त वर्षों में भी मुकदमेबाजी में हैं और बैंक समय-सीमा के भीतर अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करेगा। बैंक ने यह भी साफ किया है कि इस आदेश का बैंक के दैनिक कामकाज या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Q3 FY26 नतीजे

टैक्स नोटिस की चर्चाओं के बीच SBI के ताज़े तिमाही नतीजे ज़बरदस्त रहे हैं। बैंक ने दिसंबर तिमाही Q3 FY26 में स्टैंडअलोन आधार पर ₹21,028 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो एक साल पहले के ₹16,891 करोड़ की तुलना में 24.48% अधिक है — यह बैंक का अब तक का सर्वाधिक तिमाही मुनाफा है। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 9% सालाना बढ़कर ₹45,190 करोड़ हो गई, जबकि नॉन-इंटरेस्ट इनकम 66% उछलकर ₹18,359 करोड़ पर पहुंची। ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 39.54% की शानदार बढ़त के साथ ₹32,862 करोड़ तक जा पहुंचा। ये आंकड़े बताते हैं कि बैंक की कमाई मशीन बेहद दुरुस्त है।

Read More : Railway PSU पर हो रही ऑर्डर की बारिश, दो दिन में ही मिलें 4 बड़े ऑर्डर, अब सोमवार को दिखेगा तगड़ा एक्शन

एडवांस और डिपॉजिट: ग्रोथ हर मोर्चे पर

बैंक के एडवांस 15.14% सालाना बढ़े, जो उद्योग की औसत वृद्धि से काफी बेहतर है। रिटेल पर्सनल बुक में 15%, कृषि बुक में 16.5%, SME बुक में 21% और होलसेल बुक में 13.37% की ग्रोथ रही। इस मजबूत क्रेडिट मोमेंटम के बाद बैंक के प्रबंधन ने FY26 के लिए क्रेडिट ग्रोथ गाइडेंस को 12-14% से बढ़ाकर 13-15% कर दिया है। एसेट क्वालिटी की बात करें तो ग्रॉस NPA अनुपात 2.42% से सुधरकर 2.15% हो गया और नेट NPA 0.39% पर बेहद नियंत्रित रहा। यह आंकड़े बताते हैं कि बैंक की लोन बुक साफ-सुथरी और मजबूत है।

वर्ष-दर-वर्ष शेयर प्राइस टार्गेट (2026–2030)

वर्षन्यूनतम टार्गेट (₹)अधिकतम टार्गेट (₹)औसत टार्गेट (₹)
2026₹893₹1,280₹1,080
2027₹1,174₹1,577₹1,220
2028₹1,423₹1,870₹1,370
2029₹1,721₹2,150₹1,521
2030₹2,011₹2,430₹1,663

Read More : 2640% रिटर्न देने वाला Smallcap Stock फिर चमका, कंपनी को BHEL से मिला है नया ऑर्डर

टेक्निकल एनालिसिस

टेक्निकल नज़रिए से State Bank of India का शेयर मज़बूत स्थिति में नज़र आता है। SBI का शेयर अपने 25-दिन और 50-दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो बुलिश मोमेंटम का संकेत है। लंबी अवधि के नजरिए से भी शेयर 150-दिन और 250-दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो बुलिश ट्रेंड की पुष्टि करता है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में SBI ने Q3 FY26 के कुल ₹52,603 करोड़ के मुनाफे में अकेले 40% यानी ₹21,028 करोड़ का योगदान दिया, जो इसकी बेजोड़ वित्तीय ताकत को दर्शाता है। भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे पर सरकारी खर्च और क्रेडिट की बढ़ती माँग, इन सभी का सबसे बड़ा फायदा SBI को मिलने वाला है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।