Defence सेक्टर की छोटी कंपनी Avantel के शेयर में बुधवार को 13% की तेज़ बढ़त देखी गई। कारण था एक बड़ा ऑर्डर। कंपनी को Zetwerk Manufacturing Businesses Limited से 459.9 करोड़ रुपये का सैटेलाइट कम्युनिकेशन प्रोजेक्ट मिला है जिसे तीन साल में पूरा करना है।
Table of Contents
Avantel को क्या काम मिला है?
Defence कंपनी Avantel को Zetwerk Manufacturing Businesses Limited से 459.9 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस काम में कंपनी को सैटेलाइट से जुड़े संचार उपकरण बनाकर सप्लाई करने हैं। साथ ही बिक्री के बाद एक साल तक ग्राहक की जगह पर जाकर किसी भी खराबी को ठीक करना होगा और उसके बाद पाँच साल तक उपकरणों की नियमित देखरेख भी करनी होगी। कंपनी ने साफ किया है कि यह एक स्वतंत्र व्यावसायिक सौदा है और प्रमोटरों का इस ऑर्डर देने वाली कंपनी से कोई संबंध नहीं है।
Read More : IREDA Share Price Target 2026–2030
Defence Stock का हाल
इस ऑर्डर की खबर आते ही Avantel का शेयर 13% उछलकर 138.81 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुँच गया। खबर लिखे जाने तक यह Defence Stock 10% की बढ़त पर ट्रेड कर रहा था। हालाँकि यह शेयर अपने 52 हफ्ते के सबसे ऊँचे स्तर 215 रुपये से अभी भी करीब 38% नीचे है। पिछले एक महीने में 7% और इस साल अब तक 15% की गिरावट रही है। लेकिन पिछले एक पूरे साल में इसने निवेशकों को करीब 22.70% का रिटर्न दिया है।
कंपनी के ताज़ा नतीजे कैसे रहे?
जनवरी में आए FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे कमज़ोर रहे। कंपनी का मुनाफा पिछले साल के 20.08 करोड़ रुपये से घटकर सिर्फ 2.74 करोड़ रुपये रह गया यानी 86% से ज़्यादा की गिरावट। कमाई भी 70.68 करोड़ से घटकर 51.71 करोड़ रुपये हो गई। यह नतीजे दिखाते हैं कि कंपनी अभी मुश्किल दौर से गुज़र रही है लेकिन इतने बड़े ऑर्डर के मिलने से आने वाली तिमाहियों में हालात बेहतर होने की उम्मीद जगी है।
Defence कंपनी की हिस्सेदारी?
Avantel Ltd में सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी आम निवेशकों यानी रिटेल इनवेस्टर्स के पास है जो करीब 37.51% है। कंपनी के प्रमोटर्स के पास 37.1% हिस्सेदारी है। जब किसी कंपनी में आम निवेशकों की इतनी बड़ी हिस्सेदारी होती है तो ऑर्डर जैसी अच्छी खबर आने पर शेयर में तेज़ खरीदारी होती है। भारत में सैटेलाइट और डिफेंस तकनीक पर सरकार का निवेश बढ़ रहा है जिससे इस सेक्टर की कंपनियों के लिए आगे अच्छे मौके बन सकते हैं।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।






